Urvashi Rautela ने बिखेरा अदाओं का जलवा, स्ट्रैपलेस ब्रालेट-थाई हाई स्लिट स्कर्ट में दिखी स्टाइलिश; VIDEO

By: Pinki Wed, 26 Jan 2022 3:40:28

Urvashi Rautela ने बिखेरा अदाओं का जलवा, स्ट्रैपलेस ब्रालेट-थाई हाई स्लिट स्कर्ट में दिखी स्टाइलिश; VIDEO

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) बखूबी जानती है कि फैंस के दिलों पर कैसे राज किया जाता है। एक्ट्रेस अपने सुपर सिजलिंग अंदाज और बोल्ड लुक्स से फैंस के दिलों की धड़कनों को बढ़ाती रहती हैं। ऐसे में उर्वशी का सुपर सेक्सी वीडियो फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा रहा हैं। वीडियो देखने के बाद फैंस मदहोश हो रहे हैं।

उर्वशी रौतेला ने स्टाइलिश बेबी पिंक कलर की स्ट्रैपलेस ब्रालेट और थाई हाई स्लिट स्कर्ट में अपनी एक रील वीडियो फैंस के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। उर्वशी की ब्रालेट पर फ्लोरल स्टाइल फ्रिल टच काफी स्टाइलिश और ट्रेंडी लगा रहा है। एक्ट्रेस इस लुक में बिजलियाँ गिरा रही है।

बेबी कलर की ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने अपने मेकअप को भी पिंक रखा है। न्यूड पिंक लिपस्टिक, आईशैडो, आइलाइनर और मस्कारा कोट के साथ उन्होंने अपने मेकअप लुक को खास बनाया। एक्ट्रेस के सिजलिंग लुक के साथ उनके ओपन वेवी हेयर काफी जंच रहे हैं।

उर्वशी का ये लुक फैंस को काफी भा रहा है और वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ब्यूटीफुल'। कोई यूजर उर्वशी को देखकर Oooh कह रहा है तो कोई उन्हें लवली बता रहा है। कई फैंस फायर और हार्ट इमोजी के साथ अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com